उत्तर भारत में फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं से बढ़ी ठंडक और तापमान में गिरावट

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दो दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण ठंड का एहसास बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आज (6 मार्च) दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट महसूस होगी।

दिल्ली-NCR का तापमान और हवा की गति

IMD के मुताबिक, आज दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवाओं की गति 6 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास बनी रहेगी। 7 से 11 मार्च के बीच हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन हवाओं का असर जारी रहेगा।

यह भी देखें :

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाने आईजी पहुंचे धनबाद,दी यह नसीहत

https://youtu.be/QpOfbBMhJbY?si=UHPVre2Rp_s69cRY

इन राज्यों में चलेगी तेज हवा, असम-अरुणाचल में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी, हालांकि आने वाले दिनों में इनमें हल्की कमी आ सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का असर दिखेगा। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिल्ली-NCR समेत अन्य राज्यों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है, जबकि दिन में धूप से राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर में बारिश का असर रहने से वहां ठंड का प्रभाव बरकरार रहेगा।

Share This Article