जमशेदपुर : प्रखंड के पोटका पंचायत में शुक्रवार को आपके अधिकार आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार व विशिष्ट अतिथि पार्षद चंद्रावती महतो व मुखिया पानो सरदार ने फूलो झानो योजना के तहत चार महिलाओं को 10-10 हजार का चेक, 250 गरीबों के बीच कंबल वितरण व जरूरत मंदो के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार पंचायतों तक ग्रामीणों की सेवा के लिए प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों को लेकर आई है,आप अपने आवश्यक कार्य कराएं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट कम होते ही सरकार विकास का काम तेजी से कर रही है। हेमंत सोरेन की सरकार दो वर्षों में ढे़रो उपलब्धियां हासिल किया। इस अवसर पर अवसर बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ महेंद्र रविदास, पंसस छवि दास, सीडीपीओ विभा सिन्हा,बीएओ जगदीश प्रसाद,पशुपालन पदाधिकारी डा.अशोक कुमार, बीसीओ अरूण सिन्हा, सहित अंचल, प्रखंड, मनरेगा, कल्याण,स्वास्थ्य, पशुपालन सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

