HomeधनबादDhanbad68 वें रेल सप्ताह अवार्ड समारोह में धनबाद मंडल को उत्कृष्ट कार्यों...

68 वें रेल सप्ताह अवार्ड समारोह में धनबाद मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिले सर्वाधिक 19 शील्ड : प्रेसवार्ता कर महाप्रबंधक ने दी जानकारी

मिरर मीडिया : उत्कृष्ट कार्यों के लिए धनबाद मंडल को मिले शील्डों को लेकर आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। बता दें कि इस दौरान
24 दिसंबर को हुए 68 वें रेल सप्ताह अवार्ड समारोह के दौरान महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए धनबाद मंडल को मिले शील्डों के बारे में अवगत कराया गया।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्यों के लिए 19 शील्डों के साथ धनबाद मंडल ने पूर्व मध्य रेलवे में सर्वाधिक शील्ड प्राप्त किए। इसके साथ ही समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2022-23 का महाप्रबंधक दक्षता शील्ड धनबाद मंडल ने प्राप्त किया। प्रेस वार्ता में धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक/धनबाद, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त/ धनबाद, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उपस्थित थे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular