आर्यन कुमार के मामले में बोला XLRI प्रबंधन : छात्र उनके संस्थान का नही, शैक्षणिक पहचान को लेकर संशय बरकरार

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : लौहनगरी के टेल्को थाना क्षेत्र ट्रक पार्क निवासी 20 वर्षीय आर्यन कुमार ने कथित तौर पर जहर खाकर बीते दिनों अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है, वहीं दूसरी ओर युवक की शैक्षणिक पहचान को लेकर भी संशय की स्थिति बन गई है।

घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार आर्यन कुमार ने 25 फरवरी को अपने घर में जहर का सेवन कर लिया था। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद, इलाज के दौरान आर्यन ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता, वीरेंद्र कुमार सिंह, टाटा मोटर्स के पूर्व कर्मचारी हैं।शुरुआती जानकारी में आर्यन को प्रतिष्ठित संस्थान XLRI जमशेदपुर का प्रथम वर्ष का छात्र बताया जा रहा था। हालांकि XLRI प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया कि आर्यन राज उनके संस्थान का छात्र नहीं है।

आर्यन के बारे में बताया जाता है कि वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज़ था। हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक चर्चाओं में पढ़ाई के भारी तनाव को इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह माना जा रहा है। पिता और अन्य परिजन भी इस बात को लेकर स्तब्ध हैं कि आर्यन के मन में क्या चल रहा था। टेल्को थाना पुलिस भी इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि युवक के इस कदम के पीछे की सटीक वजह क्या थी? वहीं आर्यन के शैक्षणिक पहचान को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article