मिरर मीडिया : झारखंड आंदोलन के एक कद्दावर नेता की पौत्र वधू को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने आरोपी मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोज सिंह धनबाद लॉ कॉलेज का कर्मी है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को रात करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर मनोज सिंह के मोबाइल नम्बर से अश्लील मैसेज भेजा गया। सुबह में मनोज सिंह घर भी आ धमका और धमकी भरे लहजे में बात की। घर के कर्मियों के द्वारा उसे पकड़कर रखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी के द्वारा पूर्व में भी लॉ कॉलेज की एक छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला आया था। कॉलेज प्रबंधन भी ऐसे स्टाफ से परेशान है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र की हत्या की साजिश रची जा रही है। मनोज सिंह और कुछ साथियों को अपना कच्चा चिट्ठा खुलने का डर सता रहा है।
वहीं दूसरी तरफ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लगाए सारे इल्जाम गलत है और बेबुनियाद है झूठ का फंसाने की साजिश की जा रही है। मेरा मोबाइल किसी और के द्वारा लेकर या काम किया गया है हालांकि उन्होंने किसके द्वारा मोबाइल लिया गया है यह नाम बताने में परहेज किया। वहीं पूरे मामले में धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बहरहाल पूरे मामले पर जांच के बाद क्या कुछ सच्चाई सामने उभर कर आती है।

