उप निर्वाचन पदाधिकारी हुए सेवानिवृत्त : विदाई समारोह में उपायुक्त ने दी जिला प्रशासन की ओर से स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर आज समाहरणालय के सभागार में उन्हें जिला प्रशासन की ओर से विदाई दी गई। इस उपलक्ष्य में आयोजित विदाई समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर, जिला प्रशासन की ओर से स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके सफल और स्वच्छ कार्यकाल के लिए बधाई दी।

उपायुक्त ने कहा कि उप निर्वाचन पदाधिकारी को विभागीय नियम की अच्छी जानकारी थी। उन्होंने सरल व मिलनसार स्वभाव, सकारात्मक सोच और स्वस्थ दिमाग से कठिन से कठिन कार्य को सरलता से संपन्न किया। सभी पदाधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में इसे शामिल करना चाहिए। इससे कार्य में त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने सेवाकाल के दौरान उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलने पर संतोष और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि इस कारण मतदाता सूची में धनबाद जिला पूरे राज्य में हमेशा एक से पांचवें स्थान के अंदर रहा।

उल्लेखनीय है कि उप निर्वाचन पदाधिकारी ने 27 फरवरी 2019 को धनबाद में पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने गया (बिहार) के शेरघाटी में अवर निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में सेवा शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने गोपालगंज, जमशेदपुर, बोकारो, रांची मुख्यालय, पलामू, फिर बोकारो के बाद धनबाद में पदभार ग्रहण किया। वे 31 अक्टूबर 2022 को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 33 साल राज्य सरकार एवं 2 साल केंद्र सरकार की सेवा की।

विदाई समारोह में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, कार्यपालक दंडाधिकारी सुशांत मुखर्जी, अमर प्रसाद, डॉ प्रदीप कुमार, अंशु पांडे, बंधु कच्छप, विभाग के शांतनु सरकार, रमेश तिवारी, कनक यादव, सोहराब अंसारी, शंभू महतो, पंकज रजक, फनु मोदी, नंदलाल चौहान, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *