मिरर मीडिया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे चरण में निरसा एवं गोविंदपुर में सुबह 7:00 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया।
सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दोनों प्रखंडों में 23.5% मतदान हुआ है।
निरसा में 24.1% व गोविंदपुर में 22.9% मतदान हुआ है।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण में सुबह 9 बजे तक 17.33%, दूसरे चरण में 17.75% तथा तीसरे चरण में 21.6% मतदान हुआ था। 532 भवनों में निरसा के लिए 293 तथा गोविंदपुर के लिए 492 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। निरसा में 57549 पुरुष, 53118 महिला तथा गोविंदपुर में 93346 पुरुष, 84611 महिला व 9 थर्ड जेंडर सहित 2 लाख 88 हजार 633 मतदाता हैं।