बिहार के अस्पताल में भगवान भरोसे मरीज! गार्ड बना ‘डॉक्टर’, मरीज को टांके लगाते तस्वीर वायरल

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्ता की पोल खुल गई है। प्रदेश के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा सब-डिविजनल अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक सुरक्षा गार्ड ‘डॉक्टर’ का “रोल अदा” करता दिख रहा है। इस तस्वीर ने पूरे सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीर

बगहा सब-डिविजनल अस्पताल से एक मरीज के जख्मों पर टांके लगाते हुए अस्पताल की सुरक्षा में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो सामने आया है। ऑपरेशन थिएटर के अंदर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Advertisement

सड़क हादसे के बाद अस्पताल पहुंचा था घायल

जानकारी के मुताबिक शास्त्रीनगर स्थित रूबी गैस एजेंसी के पास टेंपो और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में चालक समेत कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान यह चौंकाने वाला मामला सामने आया।

सिक्योरिटी गार्ड ने लगाए टांके

चश्मदीदों ने घायलों को सब-डिविजनल अस्पताल पहुंचाया, जहां लगभग एक ही समय में कई सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आए। ड्रेसर और ऑपरेशन थिएटर (OT) स्टाफ उपलब्ध नहीं होने तथा नर्सों और डॉक्टरों की कमी के कारण, एक सिक्योरिटी गार्ड ने बेसिक टांके लगाने में मदद की। 

अस्पताल प्रशासन ने क्या कहा?

मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सफाई देते हुए बताया कि अस्पताल में ओटी असिस्टेंट और ड्रेसर के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण जीएनएम के माध्यम से ही लंबे समय से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के समय एक साथ करीब आधा दर्जन गंभीर मरीज अस्पताल पहुंच गए थे, जिससे अस्पताल कर्मी अलग-अलग मरीजों के इलाज में व्यस्त थे। इसी दौरान घायल मरीज की गंभीर हालत और अधिक खून बहने को देखते हुए डॉक्टर की निगरानी में गार्ड से मदद ली गई।

Share This Article