शुरुआती रुझानो में मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा हुई आगे,छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस के आने के आसार

Anupam Kumar
1 Min Read

देश: पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे रविवार को आने शुरू हो गए हैं। मध्यप्रदेश,राजस्थान ,छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। वहीं मिजोरम के परिणाम 4 दिसंबर को आएंगे।

शुरुआती रुझानो में राजस्थान और एमपी में भाजपा आगे निकल गई है। एमपी में भाजपा को 58 और कांग्रेस 51 सीट पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा 60 तो कांग्रेस 48 सीटों पर आगे है।

वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे निकल रही है। राजस्थान में दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।

Advertisement

इधर, नतीजों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है| कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं, 130 प्लस सीटें आने वाली है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *