जमशेदपुर : शहर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आज बिरसानगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान हुरलुंग नूतनडीह में करीब 1500 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त उत्पाद ए के मिश्रा के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान चलाया गया। शराब गोदाम से भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त किया गया। वहीं संंचालक मौके से फरार हो गया। अवैध शराब गोदाम संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है।