झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का के धनबाद आगमन को लेकर सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। बता दें कि 26 जून बुधवार को CM चंपाई सोरेन धनबाद जिला में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। इसी कार्यक्रम के मद्देनज़र सुगम यातायात प्रवाह हेतु धनबाद शहर के यातायात मार्ग में निम्न परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित मार्ग 26 जून को सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
Dhanbad में परिवर्तित यातायात मार्ग के तहत:-
मेमको मोड़ से कुर्मीडीह चौक जाने वाली मार्ग में दोनों तरफ से NO ENTRY रहेगा।
बता दें कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्ति / लाभार्थी अपने वाहनों (चार पहिया / बस) को मेमको मोड़ चेक पोस्ट से गोलबिल्डिंग चेक पोस्ट तक बने सर्विस लेन में पार्किंग करेंगे। जिनका घर या प्रतिष्ठान मेमको मोड़ से कुर्मीडीह चौक के बीच है वे उचित पहचान एवं जाँच के बाद अपने घर या प्रतिष्ठान जा सकेंगे।
यात्री बसों का वैकल्पिक मार्ग:-
इस दौरान यात्री बसों के परिचालन हेतु निम्न मार्ग निर्धारित की गई है. –
👉🏻 धनबाद — बोकारो— राँची / राँची— बोकारो धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है।
करकेन्द्र मोड़ = राजू यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार ) = सिजुआ नया मोड़ – पाण्डेयडीह= शहीद शक्तिनाथ चौक = विनोद बिहारी महतो चौक = कुर्मीडीह चौक = मेमको मोड़ =बरटांड बस स्टैंड तक।
👉🏻 सिन्दरी – झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है-
इन्दिरा चौक झरिया = कतरास मोड =केन्दुआ= करकेन्द्र मोड़ / करकेन्द्र मोड उपरांत राँची –बोकारो–धनबाद मार्ग
👉🏻 तोपचांची होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है-
किसान चौक – निरंकारी चौक =मेमको मोड़ बरटांड बस स्टैंड तक ।
👉🏻 गोविन्दपुर होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है-
धनबाद मोड़ (गोविन्दपुर ) = गोल बिल्डिंग मेमको मोड़= बरटांड बस स्टैंड तक।