अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, महाआरती में शामिल हुए CM योगी

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: अयोध्या में 11 जनवरी, शनिवार से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया है। इसे “प्रतिष्ठा द्वादशी” के नाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पुजारियों ने रामलला का पंचामृत से महाभिषेक किया। अभिषेक के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का उपयोग किया गया। इसके बाद गंगाजल से भगवान का स्नान कराया गया।

सोने-चांदी के वस्त्रों से हुआ रामलला का श्रृंगार

महाभिषेक के पश्चात रामलला का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें सोने और चांदी के तारों से बुने वस्त्र पहनाए गए। उनके मुकुट में हीरे जड़े गए, जो उनकी दिव्यता को और बढ़ा रहे थे। अभिषेक के बाद भगवान को भोग लगाया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए और रामलला की महाआरती की। इसके बाद सीएम योगी ने साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

रामलला प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा।

रामलला की झलक पाने उमड़ी भीड़

उत्सव के बीच एक बालक राम मंदिर पहुंचा, जिसने प्रभु श्रीराम की छवि का रूप धारण किया हुआ था। बाल स्वरूप में भगवान श्रीराम को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट गई।

विदेशी फूलों से सजा राम मंदिर

पहली वर्षगांठ के अवसर पर राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। अयोध्या का वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस समय अयोध्या का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह ठंड पर भारी पड़ रहा है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views