भूमध्य सागर में भारत-फ्रांस नौसेनाओं ने दिखाया दमखम, सफलतापूर्वक किया ‘वरुण’ युद्धाभ्यास

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : भारत और फ्रांस की नौसेनाओं ने 2 से 4 सितंबर के बीच भूमध्य सागर में एक मेगा युद्धाभ्यास किया। इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसैनिक जहाज ‘तबर’ और लंबी दूरी के समुद्री निगरानी विमान पी-8आइ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभ्यास ‘वरुण’ के 22वें संस्करण के तहत आयोजित किया गया, जो भारत और फ्रांस के बीच 2001 से जारी द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फ्रांसीसी नौसैनिक शक्ति का प्रदर्शन

फ्रांसीसी पक्ष की ओर से इस अभ्यास में फ्रंटलाइन जहाज ‘एफएस प्रोवेंस’, पनडुब्बी ‘सफ्रेन’, लड़ाकू विमान ‘एमबी 339’ और हेलीकॉप्टर ‘एनएच 90’ ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान नौसैनिक अभियानों की एक व्यापक श्रृंखला का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास, पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास और वायु रक्षा अभ्यास शामिल थे।

भारत की बढ़ती नौसैनिक पहुंच का प्रमाण

वरुण अभ्यास भूमध्य सागर में भारत की बढ़ती नौसैनिक पहुंच और हिंद महासागर क्षेत्र से परे इसके निरंतर संचालन की क्षमता को रेखांकित करता है। इस अभ्यास के दौरान भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना बलों के बीच सामरिक क्षमताओं और समन्वय का गहन प्रदर्शन हुआ, जिससे दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बेहतर रणनीतिक तालमेल का संदेश मिलता है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views