आर्थिक मोर्चे पर ब्रिटेन को पछाड़ भारत निकला आगे : दुनिया की बनी पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : मात्र चार देश है आगे

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : आर्थिक मोर्चे पर भारत आज ब्रिटेन को पछाड़ आगे निकल चूका है। बता दें कि भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। अब भारत से आगे सिर्फ 4 देश अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी आगे है। भारत की बढ़ोतरी के साथ ब्रिटेन फिसलकर 6वें स्थान पर पहुंच गया है। बता दें कि एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं की सूची में 11वें स्थान पर था, जबकि ब्रिटेन पांचवें नंबर पर था।

उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया में सबसे तेज आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाली अर्थव्यवस्था है। चालू वित्त वर्ष की पहली पहली तिमाही में GDP वृद्धि दर 13.5 प्रतिशत रही जो पिछले एक साल में सबसे अधिक है। वहीं, सालाना आधार पर भी भारत की जीडीपी में उछाल आने की संभावनाएं हैं।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *