मिरर मीडिया : रूस और यूक्रेन के मध्य जारी जंग के बीच व्हाइट हाउस नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक ब्रायन डीज ने भारत को रूस के साथ गठबंधन करने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि मॉस्को के साथ गठबंधन से भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीर्ष आर्थिक सलाहकार ने कहा कि यूक्रेन पर हमले के बाद नई दिल्ली के रिएक्शन से अमेरिका को निराशा हुई है। हम चीन और भारत दोनों के फैसलों से निराश हुए हैं। जहां अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के जवाब में रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए। वहीं, भारत ने मना कर दिया और रूस से तेल के आयात को जारी रखा। बता दें कि भारत, रूस के तेल और हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार है।