धनबाद: यात्रियों की सुविधाजनक आवागमन को ध्यान में रखते हुए गया और कोयंबत्तूर के बीच संचालित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 03679/03680) के परिचालन में बदलाव किया गया है। गया जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर अब इस ट्रेन का टर्मिनल गया के स्थान पर धनबाद जंक्शन कर दिया गया है। यह बदलाव 18 जनवरी 2025 से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
धनबाद से गाड़ी संख्या 03679 धनबाद-कोयंबत्तूर साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन 18 जनवरी 2025 से हर शनिवार को होगा (25 जनवरी, 1 फरवरी और 8 फरवरी 2025 को छोड़कर)। वहीं, कोयंबत्तूर से गाड़ी संख्या 03680 का परिचालन 21 जनवरी 2025 से हर मंगलवार को होगा (28 जनवरी, 4 फरवरी और 11 फरवरी 2025 को छोड़कर)।
धनबाद-कोयंबत्तूर साप्ताहिक स्पेशल का समय
- धनबाद से प्रस्थान: 16:10
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो: 16:40
- पारसनाथ: 17:00हजारीबाग रोड: 17:23
- कोडरमा: 18:02
- गया आगमन: 19:30 और प्रस्थान 19:35
कोयंबत्तूर-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल का समय
- कोयंबत्तूर से प्रस्थान: हर मंगलवार, 07:50
- गया आगमन: गुरुवार, 08:55 और प्रस्थान 09:00
- कोडरमा: 10:25
- हजारीबाग रोड: 11:00
- पारसनाथ: 11:18
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो: 11:48
- धनबाद आगमन: 13:00
डेहरी ऑन सोन में ठहराव
- धनबाद से कोयंबत्तूर: 20:40 (रुकावट) और 20:42 (प्रस्थान)
- कोयंबत्तूर से धनबाद: 06:48 (रुकावट) और 06:50 (प्रस्थान)
गया और कोयंबत्तूर के बीच इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव और समय पूर्ववत रहेगा। वहीं, गया और धनबाद के बीच इसे नए ठहराव के साथ संचालित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।