मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने मैहर स्टेशन पर 5 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया है। यह ठहराव 5 मिनट का होगा और विशेष रूप से मेले में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया है।
डाउन दिशा की ट्रेनें:
वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051) तारीख: 05 से 12 अक्टूबर 2024 समय: 15.25 बजे आगमन, 15.30 बजे प्रस्थान
छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल-धनबाद एक्सप्रेस (11045) तारीख: 04 से 11 अक्टूबर 2024 समय: 17.30 बजे आगमन, 17.35 बजे प्रस्थान
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस (15268) तारीख: 07 से 14 अक्टूबर 2024 समय: 10.50 बजे आगमन, 10.55 बजे प्रस्थान
पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस (17610) तारीख: 03 से 10 अक्टूबर 2024 समय: 10.50 बजे आगमन, 10.55 बजे प्रस्थान
बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस (22971) तारीख: 07 से 14 अक्टूबर 2024 समय: 15.25 बजे आगमन, 15.30 बजे प्रस्थान
अप दिशा की ट्रेनें:
मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस (19052) तारीख: 07 से 14 अक्टूबर 2024 समय: 12.00 बजे आगमन, 12.05 बजे प्रस्थान
धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस (11046) तारीख: 07 से 14 अक्टूबर 2024 समय: 22.35 बजे आगमन, 22.40 बजे प्रस्थान
रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (15267) तारीख: 05 से 12 अक्टूबर 2024 समय: 11.40 बजे आगमन, 11.45 बजे प्रस्थान
पटना-पूर्णा जं. एक्सप्रेस (17609) तारीख: 05 से 12 अक्टूबर 2024 समय: 17.25 बजे आगमन, 17.30 बजे प्रस्थान
पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22972) तारीख: 02 से 16 अक्टूबर 2024 समय: 08.25 बजे आगमन, 08.30 बजे प्रस्थान
यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए लिया गया है, ताकि नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।