भारतीय रेड क्रॉस समिति धनबाद ने झारखंड के राज्यपाल से की भेंट वार्ता : नये कार्यकारिणी समिति को हर संभव सहयोग करने को जिला प्रशासन को निर्देश

KK Sagar
1 Min Read

भारतीय रेड क्रॉस समिति धनबाद के पदाधिकारीयों द्वारा बुधवार को Jharkhand के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सह राज्य अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस समिति से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, ए डी सी, सुरक्षा इंचार्ज एवं अन्य राजभवन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

वार्ता में प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने 5000 आजीवन सदस्य, पैटर्न सदस्य एवं वाइस पैटर्न सदस्य बनाने के मौखिक रूप में आदेश प्रदान किए जिसे सभी ने एकमत से स्वीकार किया। इस बाबत प्रधान सचिव ने धनबाद जिला प्रशासन को नये कार्यकारिणी समिति को हर संभव सहयोग करने को कहा साथ ही वर्तमान कमेटी के साथ दोस्ताना व्यवहार करने के लिए पदेन अध्यक्ष एवं पदेन उपाध्यक्ष से अपने ओर से निवेदन भेजा।

वार्ता के दौरान कार्यकारिणी अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सलाहकार मधुरेंद्र सिंह, नोडल पदाधिकारी ब्लड डोनेशन बेनजीर परवीन, संयुक्त सचिव आशीष अग्रवाल सहित नोडल पदाधिकारी वाहन भारतीय रेड क्रॉस समिति धनबाद के देवेंद्र कुमार उपस्थित रहें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....