बजट से पहले महंगाई का झटका, कॉमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा

KK Sagar
1 Min Read
कमर्शियल LPG Gas Cylinder

आम बजट पेश होने से ठीक पहले देशवासियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में बढ़े दाम

दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पहले 1691.50 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर 1740.50 रुपये हो गया है।

अन्य शहरों में भी बढ़ोतरी

तेल कंपनियों द्वारा अन्य महानगरों में भी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। अलग-अलग शहरों में नए रेट जल्द ही अपडेट किए जा रहे हैं।

व्यापारियों पर बढ़ेगा असर

कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे कारोबारों में ज्यादा होता है। ऐसे में दाम बढ़ने से खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....