ईवीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण, पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आगामी पंचायत निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव द्वारा गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर में रखे गए मतपेटी का जांच किया गया। इस क्रम में उन्होने करनडीह पंचायत(सदर अस्पताल के पीछे) में बनाये गए ईवीएम वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया, मौके पर निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा मौजूद रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। ईवीएम के रख रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को भी कहा। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव व तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है, इसी क्रम में वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। वहीं पंचायत निर्वाचन को लेकर मतपेटी की जांच के क्रम में मतपेटियों की संख्या आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए। मौके पर उपस्थित जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जानकारी दी कि लगभग 6.5 हजार मतपेटी चुनाव में प्रयुक्त के लिए तैयार हैं, रंगाई पुताई की जा चुकी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *