डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों, प्रमुख चौक चौराहों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कड़ाई से वाहनो की जांच होगी। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला और धालभूम, एसडीपीओ घाटशिला, सम्बंधित क्षेत्र के डीएसपी इस जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह सघन जांच अभियान तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें वाहनों का फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, परमिट, टैक्स आदि कागजातों की जांच, यातायात नियमों का अनुपालन पर विशेष जोर रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के कागजात साथ लेकर चलें। ताकि जांच के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।