धनबाद रेल मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान, 156 यात्री पकड़े गए

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद रेल मंडल के धनबाद-चन्द्रपुरा एवं धनबाद–गोमो-कोडरमा-पारसनाथ रेलखंड में बुधवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, धनबाद के नेतृत्व में गोमो स्क्वॉड और महिला स्क्वॉड की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर संचालित किया गया।

अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे तथा बिना बुक किए सामान के साथ सफर कर रहे कुल 156 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 46,475 रुपये की वसूली की गई।

रेल प्रशासन ने पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में वैध टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी है। साथ ही आम यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा सही टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा और दंड से बचा जा सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....