International labour day : टाटा शाखा में मना मजदूर दिवस, एकता व संघर्ष का लिया संकल्प

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मेंस यूनियन के द्वारा टाटा शाखा-1 और 2 में मजदूर दिवस मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी शाखा सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर मंडल संयोजक में चक्रधरपुर कामरेड मनोज कुमार सिंह ने सभी मजदूरों को कहा कि अपने अधिकारों को जाने और समझे और उसे पाने के लिए संघर्ष करते रहें। क्योंकि मजदूरों के बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं।

उसके बाद उन्होंने मजदूर दिवस की अहमियत के बारे में कर्मचारियों को बताया कि मजदूर दिवस सन 1886 में शिकागो में मजदूरों ने काम के घंटो को लेकर प्रदर्शन किया। क्योंकि मजदूरों से 15-15 घंटे लगातार काम करवाया जाता थ। इससे परेशान होकर मजदूर सड़कों पर उतर आए। उन्होंने एकजुट होकर मांग की कि उनके काम के घंटो को 8 घंटे कर दिया जाए। साथ ही हफ्ते में कम से कम एक छुट्टी तो जरूर दिया जाए। ऐसा बताया जाता है कि उस झड़प में कई पुलिसकर्मियों सहित लोगों की जान भी चली गयी थी।

इस घटना की याद में 3 साल बाद 1 में 1889 में एक अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सम्मेलन हुआ। इसमें सुझाव दिया गया कि यह दिन दुनिया भर में मजदूरों को न्याय दिलाने और समानता के लिए मनाया जाएगा। इस तरह से मजदूर दिवस की नींव रखी गयी। इसके बाद अमेरिकी मजदूरों की तरह ही दूसरे देशों में भी श्रमिकों के लिए 8 घंटे काम करने का नियम लागू कर दिया गया। इस समारोह में शामिल नेतागण कॉम मनोज कुमार सिंह, शिव शर्मा, जवाहरलाल, अजय कुमार सिंह, संजय सिंह, शिव नारायण शिव, एमपी गुप्ता, जेबी सिंह, गौतम विश्वास, नीतीश कुमार समेत अन्य शामिल थे।

Share This Article