HomeJharkhand Newsअंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस : लोगों में दिखा उत्‍साह, जमकर किया योगाभ्‍यास

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस : लोगों में दिखा उत्‍साह, जमकर किया योगाभ्‍यास

जमशेदपुर : अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में कई जगहों पर कार्यक्रम का अयोजन किया गया। लोगों में भी योग दिवस को लेकर काफी उत्‍साह देखने को मिला। हर उम्र के लोगों ने योग के प्रति अपना रूझान दिखाया। सुबह से लोग योगा करने के लिए योगा स्‍थलों में पहुंचने लगे थे। जोर शोर से विश्व योग दिवस मनाते हुए जमकर योगाभ्‍यास किया। इस बार योग दिवस को खास बनाने के लिए शहर में साकची, मानगो, सोनारी समेत कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के स्‍कूल, कॉलेजों और कई संस्‍थानों ने योग कर योग दिवस मनाया।

वहीं 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव पर पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रिको जमशेदपुर में सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक किया गया। जहां काफी संंख्‍या में लोगों की भीड देखने को मिली। जहां लोगों को योगा के महत्‍व के बारें में जागरूक किया गया। शिविर में आए कामेश्‍वर चौधरी ने बताया कि योग उनके जीवन का हिस्‍सा है। योग के बिना उनका दिन शुरू ही नहीं होता। आज विश्‍व योग दिवस पर इतने लोगों के साथ योग कर बहुत अच्‍छा लगा। वहीं मनोज दास ने बताया कि वह अपने दोस्‍त के साथ शिविर में आए थे और यहां आने के बाद एहसास हुआ कि योग तो जीवन ही बदल सकता है।

Most Popular