ISRO की बड़ी कामयाबी पर बोले वी. नारायणन, ‘EOS-05 पूरी तरह स्वस्थ’

Reena Sharma
2 Min Read

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने GSLV-F17 मिशन के जरिए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-05 को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। मिशन की सफलता के बाद ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने खुशी जताते हुए कहा कि EOS-05 पूरी तरह स्वस्थ है और उपग्रह को सटीकता के साथ उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया है.

2,367 किलो का है EOS-05

EOS-05 का वजन करीब 2,367 किलोग्राम है। यह एक उन्नत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है, जिसे जियो-इमेजिंग क्षमता के लिए तैयार किया गया है। GSLV-F17 ने इसे निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाया.

ISRO प्रमुख ने टीम को दी बधाई

वी. नारायणन ने मिशन की सफलता को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय ISRO की पूरी टीम, औद्योगिक साझेदारों और मिशन से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों को दिया.

Advertisement

EOS-05 को आगे उसकी अंतिम जियोसिंक्रोनस कक्षा तक पहुंचाने के लिए ऑर्बिट-रेजिंग प्रक्रियाएं की जाएंगी। लगभग 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई से यह उपग्रह पृथ्वी की इमेजिंग और निगरानी क्षमता को मजबूत करेगा.

ISRO के आगे 6 और लॉन्च

मिशन की सफलता के बाद ISRO प्रमुख ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में संगठन की ओर से छह और लॉन्च का लक्ष्य रखा गया है। इनमें आगे के महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन भी शामिल हैं.

Share This Article