आईटीआई बोकारो ने निकाली नशा मुक्ति मानव श्रृंखला, दिया जागरूकता का संदेश

KK Sagar
1 Min Read

बोकारो -औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बोकारो के समस्त कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह श्रृंखला संस्थान परिसर से शुरू होकर नगर निगम परिसर एवं आईटीआई मोड़ तक निकाली गई।

कार्यक्रम के माध्यम से नशे से होने वाली हानियों एवं जीवन की बर्बादी को रोकने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र रजक, मास्टर ट्रेनर संजय चौधरी, आईटीआई चंदनक्यारी के प्रभारी प्राचार्य सह मास्टर ट्रेनर मिथिलेश पासवान तथा दोनों संस्थानों के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....