जाधव विजया नारायण राव जमशेदपुर की नयी डीसी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जाधव विजया नारायण राव जमशेदपुर की नयी डीसी होंगी। उपायुक्त सूरज कुमार का स्थानांतरण झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर झारखंड सरकार नगर विकास विभाग के नगरीय प्रशासन की निदेशक जाधव परिचय नारायण राव को पूर्वी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है। जाधव विजया नारायण राव वर्ष 2015 झारखंड कैडर की महिला आईएएस अधिकारी हैं।

खूंटी के उपायुक्त रहे सूरज कुमार 14 जुलाई 2020 को रविशंकर शुक्ला के स्थान पर पूर्वी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया था। तब कोरोना संक्रमण की पहली लहर थी और लगातार मौतें हो रही थी। उनके नेतृत्व में कई कदम उठाए गए। बता दें कि राज्य सरकार ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम समेत सात जिलों के डीसी सहित 17 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर- पोस्टिंग का आदेश जारी किया। पूर्वी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा, गिरिडीह और हजारीबाग के डीसी को बदल दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *