झालसा के निर्देश पर मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत का आयोजन, पांच मामलों की सुनवाई; बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद : झालसा के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार निकेश कुमार सिन्हा के आदेश पर रविवार को मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत, स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि जेल अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार के समक्ष पांच मुकदमों को सुनवाई के लिए रखा गया, जिनकी सुनवाई की गई।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। औषधि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में सर्जन डॉ. जितेंद्र चौधरी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कुमारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार तथा मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार की टीम ने कुल 117 बंदियों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इस कार्य में सदर अस्पताल के सहायक रामप्रवेश मंडल ने भी सहयोग किया।

इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी ऋषि कुमार और अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बंदियों को विभिन्न कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक काउंसिल नीरज गोयल, कन्हैयालाल ठाकुर, सुमन पाठक, शैलेन्द्र झा, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा, सौरव सरकार, अरुण कुमार, राजेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....