Jamshedpur : कोल्हान में सक्रियता बढ़ा रहे जयराम, अर्जुन मुंडा व चंपई सोरेन के खिलाफ गरजे

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा से पहली बार विधायक बने जयराम महतो कोल्हान में भी सक्रियता बढ़ाते दिख रहे हैं। कदमा नीलबांध तालाब में आयोजित मेले का उद्घाटन करते हुए जेएलकेएम के संस्थापक सह डुमरी के विधायक जयराम महतो ने कहा कि वह यहां के लोगों के संघर्ष को सलाम करने आये हैं। नीलबांध के समीप रहने वाले रैयतदारों ने जिस तरह से पूर्व मंत्री और टाटा कंपनी से संघर्ष जिस तरह से इस टुसु मेला व नील सरोवर को बचाया वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी की हकीकत पूर्व मंत्री अर्जुन मंड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन जब शैय्या पर होंगे तब उनसे पूछिएगा कि उनके साथ क्या हुआ। उस समय वे हकीकत बताएंगे। उन्होंने कहा नेताओं को जनता के साथ होना चाहिए, पर ये लोग कंपनी के साथ होते हैं। झारखंडियों के हित से कोई मतलब नहीं है इनका।

Share This Article