Jamshedpur :बिष्टुपुर धर्म संस्था मंदिर में 1008 कलशों से हुआ अनुष्ठान का श्री गणेश, श्री कार्तिक व श्री धर्म संस्था का अभिषेक

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : बिष्टुपुर श्री धर्म संस्था मंदिर में चल रहे 77वें धर्म संस्था प्रीति समारोह में गुरुवार को प्रातःकाल महा गणपति हवन के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई, इसके बाद सहस्त्र कलश अभिषेकम किया गया। 1008 कलशों की स्थापना के बाद मंदिर के तीनों मुख्य देवताओं श्री गणेश, श्री कार्तिक व श्री धर्म संस्था के लिए 336-336 सहस्र कलश अभिषेक किया गया। 32 वेद पंडितों ने पवित्र मंत्रोच्चार के साथ अभिषेकम को संपन्न कराया। सभी पूजाएं मंदिर के अध्यक्ष पीएन शंकरन द्वारा मुख्य पुजारी विजय भानु के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई।

देवताओं की महा आरती के पश्चात मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। शाम को पुनः महा आरती की गई व दक्षिण भारतीय भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेद पंडितों ने रुद्र क्रमार्चन और चारों वेदों का पाठ किया। भक्तों को फिर से प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष एन राममूर्ति, उपाध्यक्ष के जीपी नायर, सचिव बी सुब्रमण्यम, कोषाध्यक्ष ए एस विश्वेश्वरन, कोषाध्यक्ष के एस नारायण, एस शिवकुमार, एस श्रीनिवासन, शिजूलाल, एस वेंकटरमन, संयुक्त सचिव एस प्रदीप, जे सुरेश, एमएसवी शिवा, सदस्य और मंदिर के कई अन्य लोग पूजा में सहायता कर रहे हैं।

Share This Article