Jamshedpur : शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, दोस्त ने ही युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पुराने विवाद में दोस्तों ने ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जहां बदमाशों ने बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी में विवाद के बाद शुभम कुमार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। लोगों में आक्रोश है। मृतक के परिजनों ने सलिल दास और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शुभम के परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना स्थल के पास से पुलिस ने शुभम की बाइक भी बरामद की है।

बता दे कि शुभम बर्मामाइंस के कैलाश नगर में रहता था। हालांकि वह भी पूर्व में कैरेज कॉलोनी में ही रहा करता था। शुभम ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि मनोज दास के कैरेज कॉलोनी स्थित आवास में साहिल अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान शुभम भी मौजूद था। अचानक किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद साहिल ने हथियार निकालकर शुभम को गोली मार दी। गोली सिर के बीचो बीच लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Share This Article