Jamshedpur : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलेनी में अवैध पेयजल कनेक्शन के विरूद्ध चलाया जाएगा अभियान, 1640 गांव को दिसंबर 2025 तक ओडीएफ प्लस गांव घोषित किए जाने का निदेश

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पेयजल व स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन की समीक्षा में शहरी व ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना को जून माह तक पूरा करते हुए पेयजलापूर्ति शुरू करने का निदेश दिया गया। बोड़ाम-पटमदा वृहद जलापूर्ति योजना में पाइपलाइन बिछाने के कार्य को गति देते हुए एक माह में काम पूरा कर शुरू करने का निदेश दिया गया।

वहीं गुड़ाबांदा वृहद जलापूर्ति योजना में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अड़चन पर उप विकास आयुक्त ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कार्य शुरू कराने की बात कही तथा दोबारा कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निदेश दिया गया। इस योजना से लगभग 70 गांव के लोग लाभान्वित होंगे। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलेनी में अवैध पेयजल कनेक्शन के विरूद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में ग्राम जल स्वच्छता समिति के साथ बैठक कर पेयजल आपूर्ति को नियमित रूप से संचालित करने, बेहतर रखरखाव व नियमित जल शुल्क का कलेक्शन करते हुए पेयजल पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

शौचालय के उपयोग के लिए लोगों को करें जागरूक

Advertisement

उप विकास आयुक्त द्वारा जिला में निर्धारित लक्ष्य 1640 गांव को दिसंबर 2025 तक ओडीएफ प्लस गांव घोषित किए जाने का निदेश दिया गया। उन्होने कहा कि ओडीएफ प्लस गांव के प्रमाणीकरण में तेजी लायें साथ ही ठोस व तरल कचड़ा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को विशेष रूप से जागरूक करे। कुल 46 पंयाचतों में प्लास्टिक कचड़ा पृथक्करण शेड का निर्माण किया गया है, ग्राम जल संवच्छता समिति के माध्यम से प्लास्टिक कचड़ा पृथक्करण शेड का संचालन सुनिश्चित कराते हुए कचड़ा का उचित निपटान के लिए निर्देशित किया गया। दो सोख्ता गड्ढा शौचालय का निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता लाने की बात कही गई। योग्य लाभुकों द्वारा शौचालय बनाने के बाद विभाग द्वारा 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान लाभुक के खाते में डीबीटी किया जाएगा।

Share This Article