डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जुगसलाई में रविवार की रात उस समय सनसनी फैल गयी जब एक युवक पर फायरिंग की गयी। मौके पर 14 राउंड फायरिंग की गई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है।
घटना रविवार देर रात की है, इस घटना में मो इशरार नामक युवक घायल हो गया। इशरार को परिजनों ने इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद को लेकर यह गोली चली है। जिसमें भाकुड़ नामक युवक ने मो इसरार पर गोली चला दी। दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े है। इशरार ब्राउन शुगर का कारोबार करता है।