Jamshedpur : जमकर मना नववर्ष का जश्न, पार्क रहें लोगों से गुलज़ार, मंदिरों में भी लगी रही कतार

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :नववर्ष 2025 का आगाज़ हो चुका है। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ नववर्ष का स्वागत भी किया। सुबह से ही आज शहर के मंदिर, होटलों, पार्क समेत गली-मोहल्लों में भी खूब हलचल रही। नाव वर्ष के जश्न में लोग डूबे रहे। दिन भर लोगों ने खूब मस्ती भी की।

पार्क लोगों से गुलज़ार रहे। मौसम ने भी लोगों का खूब साथ दिया। दिन भर धूप खिली रही। जिसमें लोगों ने खूब आनंद लिया। शहर के जुबिली पार्क में तो मेले सा नज़ारा था। कदम रखने की भी जगह नहीं थी। लोग सुबह से ही यहां पहुंच रहे थे। यहां लोगों ने अपने परिजनों के साथ दिनभर समय बिताकर नववर्ष मनाया।

शहर के डिमना लेक, चांडिल डैम में भी लोगों ने पिकनिक का लुत्फ उठाया। वहीं नववर्ष की शुरुआत कई लोगों ने भगवान के आशीर्वाद के साथ की। शहर के भालूबासा बड़ा हनुमान मंदिर, साकची लक्ष्मी माता मंदिर, मानगो शिव मंदिर, टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में भगवान के दर्शन करने भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर इन मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा। शाम में भी पूजा-आर्चना करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। नववर्ष पर शहर के होटल रेस्टोरेंट में भी भीड़ दिखाई दी। वहीं पिकनिक को लेकर कई जगह जाम लगी रहीं। लोगों को कुछ ही दूरी तय करने के लिए काफी समय लग गया। यातायात व्यवस्था को सही करने में पुलिस लगी रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सजग दिखी। पिंक पेट्रोलिंग वाहन में लगातार गश्त करती दिखी।

Share This Article