Jamshedpur: क्रिसमस को लेकर लौहनगरी में जश्न का माहौल, कैंडल जलाकर लोगों ने प्रभु यीशु से मांगा आशीष, चर्च के बाहर मेले से नज़ारा

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : 25 दिसंबर को धूमधाम से क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। जश्न का माहौल पूरे शहर में दिख रहा है। मसीही समुदाय के घरों और चर्च रंग-बिरंगे झालरों से जगमग हैं। चर्च के बाहर मेले जैसा नजारा रहा। सुबह से ही प्रार्थना का दौरा चर्च में चला और शाम को गोलमुरी संत जोसेफ चर्च में सभी धर्म समुदाय के लोग प्रभु यीशु को याद करते हुए कैंडल जलाने पहुंचे। कैंडल जलाकर लोगों ने प्रभु यीशु से आशीष मांगा।

प्रभु यीशु के जन्म पर कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार की रात से हो गई।मंगलवार की आधी रात प्रभु यीशु का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रोसेशन गीत व दरा पाठ कार्यक्रम आयोजित हुए। रात 11 बजे से प्रवेश प्रार्थना हुई। सुसमाचार, आशीर्वचन समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से आयोजित प्रार्थना सभा से हुई।

सेंट जोसेफ चर्च में मां मरियम का मंदिर आकर्षक रूप से सजाया गया है। सामने चरनी का निर्माण किया गया है। इसके पीछे गौशाला है, जहां पशुओं के साथ चरवाहे हैं, स्वर्ग दूत एंजेल की भी तस्वीर बनाई गई हैं। साथ ही स्वर्ग दूतों के बीच में बाल रूप प्रभु यीशु मसीह की झांकी एक टोकरी में रखी गई है। इसके साथ प्रभु यीशु के जन्मोत्वस का जगह- जगह चर्चों में मंचन भी चला।कई जगहों पर चर्च गेट के बाहर छोटी-छोटी दुकानें सजी हुई हैं।

Share This Article