Jamshedpur : ठंड के साथ बढ़ी कनकनी, स्कूलों के समय में बदलाव की मांग

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड राज्य के साथ ही जमशेदपुर शहर में ठंड के साथ ही कनकनी का कहर जारी है। जमशेदपुर शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका (9.8°) है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहरी के चलने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में इस ठिठुरन भरी सुबह में बच्चों का स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव ही डाल रहा है।

बच्चों के स्वास्थ्य पर ठंड का गलत प्रभाव न हो इसको ध्यान हुए जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नर्सरी से क्लास 05 तक की कक्षायें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, क्लास 06 से क्लास 12 तक की कक्षाये सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक करने के आदेश देने की मांग की गयी है। ताकि बच्चों का पठन पाठन के साथ ही उनका स्वास्थ्य भी बरकरार रहें।

Share This Article