डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का आह्वान बुधवार को किया गया है। भारत बंद का समर्थन कई राजनीतिक दलों समेत दलित संगठनों ने भी किया है। आज भारत बंद का असर चाईबासा, गालूडीह, चांडिल समेत कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। शहर और आसपास की दुकानें बंद है। छोटे बड़े वाहनों समेत बसें नहीं चल रही। बंद समर्थक सुबह से ही सड़क पर उतर गए है। शहर में प्रवेश करने वाले सभी सड़कों को जाम कर दिया गया है। चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा– रांची नेशनल हाईवे पर चांडिल गोलचक्कर, कांदरबेड़ा, चौका आदि मुख्य स्थानों पर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, बंद समर्थकों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर आवागमन बाधित किया। आज सुबह 7 बजे बंद समर्थकों ने सड़क जाम किया, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम के कारण अनेकों यात्री फंस गए, जिन्हें काफी परेशानी हुई।
Jamshedpur : आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद का दिखा असर, प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर किया विरोध, आवागम बाधित
