Jamshedpur : श्रावण का पहला सोमवार, मंदिरों में भक्तों की कतार

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : भगवान शिव को प्रिय सावन माह की शुरुआत हो गयी है। श्रावण के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की।

शहर के साकची के शिव हनुमान मंदिर में भक्तों ने काफी उत्साह के साथ जलाभिषेक किया। गोविंदपुर के शिव मंदिर, सिदगोड़ा महादेव मंदिर, बाराद्वारी के शिव गौरी मंदिर, समेत शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा है। सावन माह को लेकर रंग रोगन के साथ साथ शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया भी गया है। शिवलिंग की आकर्षक साज-सज्जा मनमोहन लग रही है। लोग भोलेनाथ के जयकारों के साथ मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे है।

Share This Article