जमशेदपुर वन विभाग ने तेंदुए की खाल तस्करी करने वाले गिरोह का किया भांडाफोड़, 3 शिकारी डाल्टनगंज से गिरफ्तार

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर वन विभाग ने तेंदुए की खाल तस्करी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। तेंदुए का शिकार कर खाल बेचने वाले 3 शिकारियों को डालटनगंज से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में जाकीर, मास्टरमाइंड एक अन्य शामिल हैं, जबकि एक शिकारी की पूर्व में मौत हो चुकी है। बता दें कि पिछले दिनों साकची आमबगान में तेंदुए की खाल तस्करी का मामला सामने आया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 3 लोगों को खाल के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में 15 अगस्त को वन विभाग की टीम ने सोनारी के अशोक विश्वकर्मा, चाईबासा के साम कुजूर और पिंटू कुजूर को गिरफ्तार किया था। खरीददार बनकर वन विभाग ने इस मामले का खुलासा किया था।

इस मामले में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसे लेकर वन विभाग की टीम झारखंड के गढ़वा पलामू डालटनगंज में लगातार छापेमारी कर रही थी। रेंजर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से डाल्टनगंज में छापेमारी कर रही है थी। इस दौरान कुल 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। दो तस्कर भागने में सफल रहे। आरोपियों ने डाल्टनगंज के जंगल से ही तेंदुए का शिकार किया था।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से वन विभाग ने जाल-फांस, जानवरों के खाल हिरण का सिर, खरगोश की हड्डी, सियोल का दांत के अलावा वन उत्पाद बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि राजस्थान से जानवरों का शिकार करने की ट्रेनिंग ली थी। कई सालों से डाल्टनगंज के जंगलों में जंगली जानवरों का शिकार कर रहे थे। तेंदुए का शिकार करने के बाद खाल को जमशेदपुर भेजा गया था। यहां से खाल को तस्कर विदेश भेजने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही वन विभाग ने खाल को बरामद कर लिया।

Share This Article
error: Content is protected !!