Jamshedpur : पूर्व सांसद सुनील महतो का मना शहादत दिवस, तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर में आज झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर में पार्टी के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कदमा गणेश पूजा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इकट्ठे हुए। इस कार्यक्रम में स्वर्गीय सुनील महतो की पत्नी और पूर्व सांसद सुमन महतो भी मौजूद रही।

सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुनील महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोहन कर्मकार ने कहा सुनील महतो एक जनप्रिय और कर्मठ नेता थे। वह हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य करते थे। अगर कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास आता था तो वह उसका समाधान अवश्य करवाते थे। ऐसे महान नेता को हम कभी भूल नहीं सकते। इस श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के अन्य वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में स्वर्गीय सुनील महतो के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Share This Article