Jamshedpur : गैंगस्टर मनीष सिंह ने थाने में किया सरेंडर, फायरिंग मामले में था फरार

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जुगसलाई में कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह पर फायरिंग करने के आरोपित जमशेदपुर के गैंगस्टर मनीष सिंह ने जुगसलाई थाने में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मनीष सिंह जुगसलाई का रहने वाला है और उस पर हत्या और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज है। घटना के बाद से ही मनीष फरार चल रहा था। पुलिस लगातार मनीष की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी। थाना प्रभारी सचिन दास के दबाव पर मनीष सिंह ने सरेंडर किया है। सरेंडर से पहले मनीष सिंह ने मीडिया से कहा कि वह खाली हाथ थाना आया है। उसके पास कोई हथियार नहीं है। थाने में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article