Jamshedpur : घाटशिला स्टेशन पर मचा हड़कंप, टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन का ब्रेक फेल होने से लगी आग, टला बड़ा हादसा

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन में आग लगने की सूचना है। तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक फेल हो गया। जिसकी वजह से ट्रेन में आग भी लग गई। इस आग ने यात्रियों में हड़कंप मचा दिया। चालक द्वारा ट्रेन को रोकने की कोशिश सफल नहीं हो सकी जिसके कारण ट्रेन अनियंत्रित होकर आगे बढ़ती रही। आग की लपटों और धुएं के बीच यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद पड़े। घाटशिला स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन को रोकने में सफलता मिली। लेकिन तब तक ट्रेन के एक हिस्से में आग लग चुकी थी। गुस्साएं यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा करने लगे।
जानकारी के अनुसार टाटानगर से खड़गपुर की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन (संख्या 58021/58022) ने अपनी नियमित यात्रा प्रारंभ की थी। यात्रियों से भरी यह ट्रेन टाटानगर से घाटशिला स्टेशन के निकट पहुंची। तभी चालक ने गति नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया। लेकिन ब्रेक नहीं लग सका। चालक ने ट्रेन को रोकने की सारी कोशिशें की लेकिन वह असफल रही। इस बीच, ट्रेन के चक्कों और रेल पटरियों के बीच तीव्र घर्षण से चिंगारियां उठने लगी। जिनसे आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देखकर यात्रियों में भय का माहौल हो गया। कुछ यात्री, जो खिड़कियों और दरवाजों के समीप थे, अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद पड़े। इस दौरान कई यात्रियों को चोट भी आई।

Share This Article