Jamshedpur : हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 5 घायल, 1 की हालत गंभीर

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : गोविंदपुर में विसर्जन जुलूस के दौरान झंडा हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए है। वही एक की हालत गंभीर है। घायलों में विजय कुमार डे, विजय कुमार, शमी कुमार प्रसाद, संजय कुमार सिंह और प्रदीप वर्मा शामिल है।

जानकारी के अनुसार यशोदा नगर शारदा राम बजरंग अखाड़ा का महावीरी झंडा लेकर भक्त जा रहे थे। इसी दैरान झंडा हाइटेंशन तार से सट गया। जिससे पांच राम भक्त बुरी तरह झुलस गए। सभी को आनन फानन में टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 5 अन्य लोगों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article