जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव: खर्च का हिसाब देने में हुई चूक, तो बढ़ सकती है मुश्किल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश के अनुसार चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के लिए बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ​इस सत्र में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के उम्मीदवारों को निर्वाचन व्यय (चुनावी खर्च) का ब्यौरा रखने और उसे जमा करने की बारीकियों से अवगत कराया गया।

तीन चरणों में होगी चुनावी खर्च की जांच
​निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत, प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने चुनावी खर्च का हिसाब व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के पास दर्ज कराना अनिवार्य है। प्रशिक्षण में बताया गया कि खर्च की जांच तीन चरणों में की जाएगी।
​प्रथम जांच: 12 फरवरी 2026
​द्वितीय जांच: 16 फरवरी 2026
​तृतीय जांच: 20 फरवरी 2026
​समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

कहां होगी जांच
​प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए जांच स्थल तय कर दिए हैं।
​मानगो और जुगसलाई क्षेत्र: वाणिज्य कर कार्यालय, जमशेदपुर (ट्रेजरी ऑफिस के सामने)।
​चाकुलिया क्षेत्र: प्रखंड कार्यालय परिसर, चाकुलिया।
​महत्वपूर्ण निर्देश: उम्मीदवारों को हिदायत दी गई है कि वे चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करें। सभी प्रचार गतिविधियां नियमों के दायरे में रहकर ही संचालित की जानी चाहिए।

Advertisement

Share This Article