Jamshedpur news : कोल्हान में बदला मौसम का मिजाज, तीनों जिलों में छाए बादल

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : रविवार को मौसम का मिजाज़ बदला है। कोल्हान के तीनों जिले में बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज तीनों जिलों में सुबह से ही तेज हवा और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की माने तो एक मई तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 26 अप्रैल से 1 मई तक कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिससे तपती गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को करीब 5-6 दिन तक राहत मिलने की है।

Advertisement
Share This Article