Jamshedpur news : जमशेदपुर में बादलों का डेरा, खुशनुमा हुआ मौसम, तापमान में 10 डिग्री की गिरावट

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : शहर में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आज सुबह से ही धूप नहीं खिली है। बादलों ने डेरा डाला हुआ है। लेकिन फिलहाल बारिश की बूंदे धरती को भिंगो नहीं रही। शहर में रविवार का दिन भी काफी सुहाना रहा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे इसके साथ ही मौसम में नमी रहने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस के गिरावट हुई। शनिवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस था। जो रविवार को गिरकर 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 मई तक इसी तरह के मौसम रहने के आसार है। तेज हवा और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम केंद्र ने आधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Share This Article