Jamshedpur news : भुइयांडीह में घर से लहूलुहान शव बरामद, इलाके में हड़कंप, परिजनों का पत्नी पर गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर के भुइयांडीह कल्याण नगर में एक 40 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में पाया गया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। धारदार हथियार से वार कर उसको मारा गया है। घर के दीवार और पलंग से लेकर हर स्थान पर खून बिखरा हुआ पाया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

इस घटना के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं है। जहां मृतक की पत्नी अपने पति के आत्महत्या का दावा कर रही है। वहीं मृतक का भाई हत्या का दावा कर रहा है। मृतक के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी के किसी से प्रेम संबंध थे और उसी के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार छबि लाला लोहार उस एरिया में अवैध शराब का कारोबार करता है। वहीं जिस वक्त हत्या हुई उनकी पत्नी घर में ही मौजूद थी। मृतक की पत्नी का कहना है कि सुबह जागने पर देखा कि पति लहूलुहान हालत में बेसुध पड़े हुए थे। उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसको तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article