Jamshedpur news :जेएमएम की कार्यकारिणी में कोल्हान का जलवा, जोबा मांझी महासचिव तो सविता महतो बनी उपाध्यक्ष

Manju
By Manju
2 Min Read


डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कोल्हान पर इस बार विशेष ध्यान दिया गया है। जोबा मांझी को महासचिव तो सविता महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा स्टीफन मरांडी, रामदास सोरेन सहित तमाम पुराने चेहरों को भी जगह दी गई है। मिथिलेश कुमार ठाकुर को भी महासचिव बनाया गया है। कुणाल सारंगी को प्रवक्ता बनाया गया है। झामुमो कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट इस तरह है।

गौरतलब है 14 अप्रैल 2025 को रांची के ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 13वें महाधिवेशन में हेमंत सोरेन को औपचारिक रूप से केंद्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया था। इस दौरान पार्टी संविधान में संशोधन को मंजूरी दी गई, और शिबू सोरेन ने 38 वर्षों बाद अध्यक्ष पद छोड़ा।

नई केंद्रीय कार्यकारिणी
शिबू सोरेनः संस्थापक संरक्षक
हेमंत सोरेन- अध्यक्ष
नलिन सोरेन- उपाध्यक्ष
प्रो. स्टीफन मरांडी- उपाध्यक्ष
रूपी सोरेन- उपाध्यक्ष
सविता महतो- उपाध्यक्ष
सरफराज अहमद- उपाध्यक्ष
मथुरा प्रसाद महतो- उपाध्यक्ष
वैधनाथ राम- उपाध्यक्ष
रामदास सोरेन- उपाध्यक्ष
विनोद कुमार पाण्डेय- महासचिव-प्रवक्ता
फागु बेसरा- महासचिव
सुप्रियो भट्टाचार्य- महासचिव-प्रवक्ता
जोबा मांझी- महासचिव
मिथिलेश कुमार ठाकुर- महासचिव
नन्दकिशोर मेहता- सचिव
अभिषेक प्रसाद पिंटु- सचिव
पंकज मिश्रा- सचिव
समीर मोहंती- सचिव
विनोद कुमार पाण्डेय- कोषाध्यक्ष (प्र०)
हेमलाल मुर्मू- प्रवक्ता
कुणाल षाडंगी- प्रवक्ता
मनोज कमार पाण्डेय- प्रवक्ता।

कार्यकारिणी सदस्य
दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनु, चमरा लिण्डा, योगेन्द्र महतो, विजय हांसदा, महुआ माजी, रविन्द्रनाथ महतो, मोहन कर्मकार, संजीव बेदिया, डॉ कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफिजुल हसन, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिगा सुसरण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, राजू गिरि, गणेश चौधरी, एम टी राजा, धनंजय सोरेन, आलोक सोरेन, लुईस मरांडी, उदय शंकर सिंह, कल्पना मुर्मू सोरेन, उमाकान्त रजक, जगत मांझी, सुदीप गुडिया, रामसूर्या मुण्डा, अमित महतो, अनंत प्रताप देव, अंजनी सोरेन, पटवारी हांसदा, परेश मरांडी और बिट्टु मुर्मू।

Share This Article