Jamshedpur : जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुई लौहनगरी, मंदिरों में धूम, घरों में उत्सव, मन मोह रही सजावट

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : सोमवार को जन्माष्टमी पर पूरी लौहनगरी कृष्णमय हो गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर उनकी पूजा करने के लिए उमड़ने लगी। भगवान कृष्ण के बाल रूप को झुला झुलाने को हर कोई आतुर है। हर ओर खुशियों का माहौल है और हर घर में उत्सव। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में भी कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। आज भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के श्रृंगार से लेकर मंदिरों की सजावट मन मोह रही है।

मंदिरों को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य तरीके से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की छवि पर हर कोई दिल हार रहा है। साकची के शीतला मंदिर में राधेकृष्ण की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है, मंदिर के बाहर व अंदर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र है। मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है जो देखने लायक है। कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा है जो रात्रि के 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक जारी रहेगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद भोग का वितरण किया जाएगा। वहीं छोटा गोविंदपुर, बाराद्वारी के शिव मंदिर में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी जा रही है। इसके साथ कई घरों में भी लोग काफी उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाने में जुटे हुए है।

Share This Article