Jamshedpur : ‘जनता मांगे हिसाब’ जमशेदपुर कल्याण समिति ने शुरू किया अभियान, मांगा सर्मथन

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अब रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में लग गए है। जमशेदपुर कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभू चौधरी ने बिष्टूपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में सम्मेलन कर जमशेदपुर पश्चिम की जनता मांगे हिसाब नामक अभियान की शुरुआत की। पूर्व विधायक प्रत्याशी शंभू चौधरी ने समिति के मिशन 2024 के तहत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पदाधिकारियों के सम्मेलन के बहाने न केवल शक्ति प्रदर्शन किया, बल्कि जनता से समर्थन भी मांगा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले उन्होंने आभार जताया। कहा कि स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने पांच साल तक जनता को केवल ठगने का काम किया है। चुनाव नजदीक आने पर पिलर का शिलान्यास कर रहे हैं। पप्पू सिंह अध्यक्ष, पवन सिंह युवा अध्यक्ष चुने गएसम्मेलन में समिति के मिशन 2024 के अध्यक्ष पप्पू सिंह और पवन सिंह युवा अध्यक्ष चुने गए। दोनों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूती के साथ पेश की। विवाद गहराने पर शंभू चौधरी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने निर्णय लिया। सम्मेलन को बीडी राव, राम बालक सिंह, एके सिंह, अधिवक्ता संजीव झा, प्रो. श्वेता सिंह, दीपक पूर्ति, डॉ. डीके सिंह, शंकर लाल, राजेश विद्यार्थी, तौहीद खान, फिरोज, रहमततुल्ला खान, अमरजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन दीपक पूर्ति ने किया।

Share This Article